हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महाराष्ट्र, द...

    महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 412 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 75, 50 और 47 हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,521 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 97.67 लाख से ज्यादा हो गयी है। इस दौरान 37,725 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 92.53 लाख से अधिक हो गयी।

    नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.72 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 412 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,772 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी पर बनी हुई है। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

    राज्य…………………सक्रिय……….स्वस्थ………मौत

    • अंडमान-निकोबार—-75——–4647——61
    • आंध्र प्रदेश ——-5259—–861153—-7045
    • अरुणाचल प्रदेश—- 709——15697—— 55
    • असम———– 3542—–209625—–998
    • बिहार———– 5354—– 233298—1303
    • चंडीगढ़———– 897——17128—–297
    • छत्तीसगढ़——– 19778—- 228304— 3038
    • दमन- दीव———- 21——–3331——-2
    • दिल्ली———–20546——569216—9813
    • गोवा————- 1277——-47056—-703
    • गुजरात———- 14027——204661– 4123
    • हरियाणा——— 11733——233696—2650
    • हिमाचल प्रदेश—– 7475——-38690—–765
    • जम्मू-कश्मीर—— 5016——107624—-1767
    • झारखंड———- 1739——108100—–991
    • कर्नाटक——– 23075——861588—-11900
    • केरल———- 60066——586998—–2507
    • लद्दाख ———–819———8104—–122
    • मध्य प्रदेश—– 13221——-201987—–3366
    • महाराष्ट्र ——-74315——1742131—- 47902
    • मणिपुर ———2915——– 23301——-318
    • मेघालय———-534———11855——–122
    • मिजोरम———- 204———-3784——— 6
    • नागालैंड———-592——– 10849——— 67
    • ओडिशा——– 3098——–317412——–1789
    • पुड्डुचेरी———- 370———36354———615
    • पंजाब———- 7325——–145623——-4980

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।