हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हिमाचल प्रदेश...

    हिमाचल प्रदेश: ‘ऑनलाइन गुरूकुल’ में उमड़ा जन सैलाब

    कालाअम्ब (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के कालाअम्ब रोड़ बाला सुन्दरी पैलैसे में ऑनलाइन रुहानी सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां स्वयं हजारों की साध संगत से रुबरु हुए। इस अवसर पर अपने मुखारविंद से अमृत वचनों की वर्षा से पूर्व पूज्य गुरु जी ने हजारों नाम अभिलाषी जीवों को नाम दान की दीक्षा दी। तत्पश्चात पूज्य गुरु जी ने अमृत वर्षा अपने वचनों के माध्यम से साध संगत पर खूब बरसाई।

    आज यहां नाम दान लेने वाली साध संगत को पूज्य गुरु जी ने गुरुमंत्र का आत्मिक बोध करवाया और गुरु की महिमा का खुलकर ब्खान किया। पूज्य गुरु जी द्वारा दिए गए नाम दान को पाकर समूची साध संगत निहाल हो गई। इस अवसर पर पूज्य पिताजी स्वंय यहां की जनता से रुबरु हुए और खुलकर उनके सवालों के जवाब दिए। पूज्य पिता जी को अपने समक्ष पाकर साध संगत में इतनी खुशी व्याप्त थी जिसका बखान नहीं किया जा सकता। पूज्य पिता जी ने अपने पावन वचनों में समूची साध संगत को यह संदेश दिया कि हर प्रकार के नशों से दूर रहना चाहिए। अगर दुनियावी नशों का त्याग करके परमात्मा का ध्यान करेंगे तो दुनियावी नशों को इन्सान स्वयं ही त्याग देगा। क्योंकि जिस व्यक्ति को परमात्मा के नाम का रंग चढ़ जाता है फिर उसे दुनिया के सारे नशे फीके लगने लगते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here