हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश हिमाचल: कार ग...

    हिमाचल: कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

    Himachal Three people died after the car fell into a deep moat
    शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 55 किलोमीटर दूर ठियोग के माई पुल के पास कल देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा कल देर शाम हुआ। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल में पहुंचाया। कार सैंज से धगाली की ओर जा रहे थे। मरने वालों की पहचान लोकेंद्र शर्मा , लीला शर्मा (40) , निखिल के रूप में की है। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल को सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।