हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अब हिमांशु अग...

    अब हिमांशु अग्रवाल होंगे पटियाला के नए डिप्टी कमिशनर

    Patiala News
    Patiala News: अब हिमांशु अग्रवाल होंगे पटियाला के नए डिप्टी कमिशनर

    कुछ महीने पहले आए वरजीत वालिया का हुआ तबादला

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: कुछ समय पहले ही पटियाला के डिप्टी कमिश्नर का पद संभालने वाले वरजीत वालिया का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह हिमांशु अग्रवाल को नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि वरजीत वालिया का पटियाला में कार्यकाल अधिक समय तक नहीं चल पाया, जिसके चलते उनका तबादला कर दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वरजीत वालिया को जालंधर जिले का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है, जबकि जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को पटियाला जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिमांशु अग्रवाल आने वाले दिनों में अपना कार्यभार संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि वरजीत वालिया ने लगभग दो महीने पहले ही पटियाला में पदभार ग्रहण किया था। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– दो हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार