हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Snake News: ह...

    Snake News: हिसार के गौरव यादव के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग, अब तक 8 बार खतरनाक सांपों ने काटा

    Snake News
    Snake Man Gourav: सांप का रसक्यो करते हुए गौरव की फाइल फोटो

    सांपों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है गौरव यादव, अब तक 2000 सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना )। Snake Man Gourav: हिसार में गौरव यादव को स्नैक मैन के नाम से जाना जाता है। गौरव यादव ने सांपों को लेकर रेस्क्यू अभियान चलाया है। अभियान के तहत रेस्क्यू कर सांपों को जंगल में छोड़ा जा रहा है। इस खतरनाक काम के दौरान अत्याधिक सावधानी बरतने के बावजूद अभी तक आठ बार सांप गौरव को डंस चुके हैं, लेकिन गौरव का सांपों को रेस्क्यू किए जाने का अभियान अनवरत जारी है। गौरव ने अभी तक 2 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया है। Snake News

    ये हैं भारत में मिलने वाले खतरनाक सांपों की प्रजातियां | Snake News

    गौरव यादव ने बताया कि भारतीय नाग, किंग कोबरा और कॉमन करैत जहरीले सांप है। किंग कोबरा एक बार आदमी को डस ले तो आदमी की मौत हो जाती है। कोबरा के नार्मल डसने से मात्र 45 मिनट में ही इंसान की मौत हो जाती है। अगर कोबरा नसों पर डंक मार दे तो 10-15 मिनट में ही जीवन लीला समाप्त हो जाती है। इसकी लंबाई 5-6 फीट होती है। कोबरा सांप ज्यादातर घरों की रसोई में घुसता है। वहीं, कॉमन करैत साढ़े तीन फुट का होता है। घरों में बिस्तरों में घुसकर आदमी को मार देता है, इसके काटने का एहसास सिर्फ कीड़े के काटने जितना ही हो पाता है। बाल के बराबर इसके दांत होते हैं।

    8 बार गौरव को काट चुके हैं सांप

    गौरव यादव ने बताया कि सांपों का रेस्क्यू करना कोई आसान काम नहीं है। सांप को रेस्क्यू वही करता है, जिसे वन्य जीव प्राणी विभाग से परमिशन होती है। गौरव ने बताया कि हिसार व आसपास के साढ़े 400 गांवों में रेस्क्यू करते हैं। सांपों के रेस्क्यू करते समय उसे सांप 8 बार काट चुके हैं। गौरव ने बताया कि सांप बुल स्नेक दीवार पर चढ़ जाता है और छिपकलियों को टारगेट करता है. इसका रंग पीला होता है और जहरीला नहीं होता। Snake News

    वहीं, रैट स्नेक खेतों में रहते हैं, वो अक्सर चूहों को टारगेट करते हैं. इसे किसान मित्र सांप भी कहा जाता है। गौरव के माता-पिता सरकारी नौकरी करते हैं। उसके माता-पिता घर में घायल बंदरों तथा अन्य जानवरों का इलाज करते हैं, जिन बेसहारा जानवरों में कीड़े पड़ जाते हैं, उनका रेस्क्यू भी करते हैं।

    यह भी पढ़ें:– Credit Card Fraud: क्रेडिट कार्ड का बिल कम करवाने का झांसा देकर 1.49 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार