हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश आज का इतिहास ...

    आज का इतिहास 

    General Knowledge

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

    • 1717 – पर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चों के लिए शिक्षा को अनिवार्य किया।
    • 1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
    • 1742 – पर्शिया और ऑस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
    • 1751 – कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया।
    • 1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
    • 1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ।
    • 1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
    • 1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
    • 1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
    • 1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
    • 1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
    • 1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
    • 1977 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचा।
    • 1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
    • 1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के 5वें प्रधानमंत्री बने।
    • 1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
    • 1990 – अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
    • 2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा हुआ।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।