हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार आज का इतिहास ...

    आज का इतिहास 

    General Knowledge

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

    • 1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
    • 1662 – स्कॉटलैंड के इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म।
    • 1775 – महाराजा नंद कुमार को जालसाजी के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई।
    • 1882 – जापान में मार्शल लाॅ लगाया गया।
    • 1888- कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज जर्मनी के मानहाइम से फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
    • 1905- रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित निवास पर हुई।
    • 1914- क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
    • 1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
    • 1915 – जर्मनी की सेना पोलेंड की राजधानी वारसा में घुसी।
    • 1921 – अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    • 1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
    • 1961 – यूरी गागरीन के ऐतिहासिक रिकार्ड के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे यात्री को अंतरिक्ष में भेजा।
    • 1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
    • 2003 – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के मैरियट होटल के बाहर एक कार बम विस्फोट में 12 की मौत, 150 घायल
    • 2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपित किया गया।
    • 2019- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे दो केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित कर दिया गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।