हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश आज का इतिहास

    आज का इतिहास

    History of Today

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

    • 1173- इटली में पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
    • 1831- अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
    • 1892- थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
    • 1902- एडवर्ड सप्तम को ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
    • 1910- अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
    • 1916- कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
    • 1942- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
    • 1942- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
    • 1942- अहमद कवाम तीसरी बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
    • 1945- अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
    • 1945- मंगोलिया ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
    • 1971- भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
    • 1971- भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
    • 1973- सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
    • 1975- अभिनेता महेश बाबू का जन्म।
    • 2000- संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
    • 2005- नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
    • 2006- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
    • 2007- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।