हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home खेल हॉकी इंडिया न...

    हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

    Hockey India
    Hockey India: हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Hockey India: हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए गुरुवार को 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी। कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होने वाले इस टूनार्मेंट में भारतीय टीम ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में मैदान में उतरेंगी। हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। 15 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस टूनार्मेंट में भारत, स्पेन, जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबले होंगे। Hockey India

    प्रत्येक टीम दो-दो मैच खलेंगी। टीम के चयन को लेकर भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के मैचों के लिए चुनी गई टीम से मैं बेहद खुश हूं। मेरा मानना ??है कि यह टीम बेहतरीन खेला का प्रदर्शन करते हुए मैच जीतेगी। हम प्रो लीग में अपने अभियान को सही तरीके से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।

    एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है:-

    गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा और प्रिंसदीप सिंह।
    डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह,नीलम संजीप एक्सेस, वरुण कुमार और यशदीप सिवाच।
    मिडफील्डर:- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह और राजिंदर सिंह।
    फारवर्ड:- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह धामी, शिलानंद लकड़ा, दिलप्रीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और अर्शदीप सिंह। Hockey India

    यह भी पढ़ें:– Hafed: हैफेड के गोदाम में गेहूं में पानी छिड़कने (पानी डालने) का वीडियो वायरल, डीएम ने कमेटी बना दिए जांच के आदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here