हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लिटल एंजल्स, ...

    लिटल एंजल्स, की हॉकी खिलाड़ी भव्या बनी भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम की कप्तान

    Kharkhoda News
    लिटल एंजल्स, की हॉकी खिलाड़ी भव्या बनी भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम की कप्तान

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। 7 अक्टूबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक नीदरलैंड (Netherlands) में होने वाली सब जुनियर हॉकी चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल की हॉकी खिलाड़ी भव्या, प्रियंका व निधि भारत देश का प्रतिनिधत्व करेंगी जो की विद्यालय व सोनीपतवासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। इसके साथ ही लिटल एंजल्स स्कूल की भव्या की खेल क्षमता के आधार पर उसे टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच प्रीतम सिवाच ने बताया कि लिटल एंजल्स की हॉकी खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छे परिणाम दे रही है। चयनित खिलाडियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रशासन व अपने अध्यापकों को दिया। Kharkhoda News

    विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई दी व उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें:– खरीफ सीजन के तहत जिला में की जा चुकी 67 हजार 441 मिट्रिक टन धान की खरीद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here