हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश देशभर में रंग...

    देशभर में रंगोत्सव पर्व होली की धूम

    holi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को रंगोत्सव पर्व होली की धूम देखी गई है। राजधानी के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के इस त्योहार पर दिल्ली में लोग एक दूसरे पर रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई और गले मिलते हुए देखे गए। होली का त्योहार लोगों के जीवन में रंग भरने का काम करता है। दिल्ली के कई इलाकों में लोग छोटी-छोटी टोलियों में ढोल और बाजे के साथ होली के गीत गाते हुए देखे गए। ये लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा में लोकगीत गाते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर बधाई देते हुए देखे गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और केन्द्रीय गृहमंंत्री अमित शाह ने बुधवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। इसबीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आयोजित होली समारोह में अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो और सिंह के परिवार के साथ होली मनाई। इस दौरान वहां मौजूद तमाम लोगों की भीड़ एक-दूसरे के साथ होली खेलते हुए देखी गई।

    कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, ‘होली, एकजुटता की भावना का उत्सव के रूप में मनाया जाता है और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एकजुट करने वाला त्यौहार है और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सबके जीवन में रंग भरने की कमाना करते हुए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ह्लरंग होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रंगो के त्योहार होली पर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि उन्होंने आज होली नहीं मनाई। उन्होंने कल पार्टी नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर होली नहीं मानने की घोषणा की थी।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व पर शुभकामनाएं दी और गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में होली का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। उन्होंने पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here