हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत, शोक

    Kairana
    Kairana: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत, शोक

    12 दिन पूर्व ड्यूटी से लौटते वक्त गम्भीर रूप से घायल हो गया था होमगार्ड कुलदीप चौहान, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: 12 दिन पूर्व सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए होमगार्ड कुलदीप चौहान की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से जहां क्षेत्र व विभाग में शोक व्याप्त है, वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    क्षेत्र के बुच्चाखेड़ी गांव निवासी कुलदीप चौहान(27) होमगार्ड विभाग में तैनात था। वर्तमान में वह जनपद शामली में डायल-112 पर कार्यरत था। विगत 17 अक्टूबर को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी करके बाइक से घर लौटते वक्त कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल होमगार्ड को उपचार हेतु कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से गम्भीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उसे पानीपत के एक अस्पताल में ले गए थे। Kairana

    बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर कुलदीप को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से विभाग व क्षेत्र में शोक व्यापत है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम के समय मृतक होमगार्ड के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक अविवाहित था तथा तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुलदीप के पिता राजेन्द्र चौहान भी होमगार्ड थे। वह अपने पिता की मौत के पश्चात मृतक आश्रित कोटे से विभाग में भर्ती हुआ था। Kairana

    यह भी पढ़ें:– दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने सीज की पटाखा बुलेट