हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Now Home Voting Available : 62927 पात्र मतदाताओं ने किया आवेदन

    Rajasthan Election 2023
    62927 पात्र मतदाताओं ने किया होम वोटिंग के लिए आवेदन

    Rajasthan Election 2023: जयपुर। राजस्थान निर्वाचन विभाग समावेशी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में होम वोटिंग की पहल की गई है। मंगलवार से पूरे प्रदेश में होम वोटिंग के पहले चरण की शुरुआत हो रही है। Rajasthan Election 2023

    होम वोटिंग के लिए सबसे ज्यादा 1401 बायतु विधानसभा क्षेत्र से, 855 वल्लभनगर, 819 डूंगरपुर, 652 मालवीय नगर, 666 सिविल लाइंस एवं 553 वोटर होम वोटिंग के लिए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से है। वही प्रदेश में सबसे कम करौली विधानसभा क्षेत्र से 15 वोटर, इसके बाद पीपल्दा से 65, हिंडोली से 81 और तिजारा से 109 वोटर है जिन्होंने होम वोटिंग के लिए अप्लाई किया है। Rajasthan Election 2023

    80 वर्ष से अधिक या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग योग्यजन

    पात्र 62927 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर इस सुविधा के लिए आवेदन किया है। प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव में पहली बार दी जा रही इस सुविधा के लिए आखिरी तारीख 4 नवंबर थी। होम वोटिंग की सुविधा ऐसे मतदाताओं को मिलती है जो 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हों या एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन हो। Home Voting for Senior/older Citizens

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि समावेशी चुनाव की दिशा में आयोग ने यह नवाचार किया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध करवायी। Rajasthan Election 2023

    श्री गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा विकल्प के रूप में है। योग्य मतदाताओं ने इस सुविधा का चयन करने के लिए बी.एल.ओ. द्वारा दिए गए 12-डी फॉर्म को भरकर बी.एल.ओ. को दिया। होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले इन मतदाताओं की सूची निर्वाचक अधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई है तथा गठित मतदान दल इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएगा। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 51033 मतदाता एवं विशेष योग्यजन के रूप में 11894 मतदाताओं ने इस सुविधा के लिए आवेदन किया है। Rajasthan Election 2023

    यह भी पढ़ें:– ICC World Cup Cricket: जोश में टीम इंडिया मगर होश में रहना भी जरुरी! आसान नहीं आगे की राह!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here