हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार आपके चेहरे को...

    आपके चेहरे को चमका देगा शहद

    HOney

    हर व्यक्ति की त्वचा अलग-अलग किस्म की होती है। तैलीय त्वचा वाली महिलाओं को गर्मी और उमस में विशेष रूप से काफी परेशानी होती है। इस तरह की त्वचना पर धूप और धूल का बेहद बुरा असर पड़ता है। कील-मुहांसे, काले धब्बे आदि जैसी अनेक समस्याएं ऐसी त्वचना के साथ बनी रहती हैं। तेल की अधिकता की वजह से त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर नहीं निकलपाती। हालांकि तैलीय त्वचा आम समस्या है लेकिन इसके समाधान के लिए महिलाएं महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के अलावा ब्यूअी सैलून, स्पा का सहारा भी लेती हैं। पर इससे फायद की जगह नुकसान हो जाता है। कुछ घरेलू उपाय इस्तेमाल करके देखें।

    शहद, दही और हल्दी

    1. शहद तैलीय त्वचा पर रामबाण का काम करता है। यह क्लींजर का काम करके त्वचा के छिद्रों को खोलता है और गंदगी को बाहर निकालकर निखार लाता है। तैलीय त्वचा में हल्दी-दही का फेस मास्क फायदेमंद होता है।
    2. एक कप दही में 2 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर बाद धो लें। इससे त्वचना का तैलीयपन खत्म होगा व निखार आएगा।
    3. तिल, सूखे पुदीने के पत्ते और शहद लें। तिल के बीज को बारीक पीसकर सूखे पुदीने के पत्तों का पाउडर बना लें। उन्हें मिलाएं और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें। धीरे से रगड़ें और ताजे पानी से चेहरा धो लें।
    4. तरबूज का रस भी एक अच्छा स्किन टोनर है। यह गर्मियों की खुश्की से राहत प्रदान करने में मदद करता है।
    5. तैलीय त्वचा के लिए पपीते के गूदे को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद इंजाइम एक शक्तिशाली क्लींजर हैं।

    शहनाज हुसैन, ब्यूटी एक्सपर्ट

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।