हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान यातायात व्यवस...

    यातायात व्यवस्था व्यवस्थित होने की जताई उम्मीद

    Hanumangarh News
    यातायात व्यवस्था व्यवस्थित होने की जताई उम्मीद

    यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा का स्वागत

    traffic system: हनुमानगढ़। नए यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा का शुक्रवार को गुड़-खांड व्यापार संघ के प्रतिनिधियों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर संघ के सदस्यों ने अनिल चिन्दा को शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस मौके पर गुड़-खांड व्यापार संघ के अध्यक्ष विशाल जैन ने कहा कि अनिल चिन्दा के पुन: हनुमानगढ़ आगमन से यातायात व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि चिन्दा एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिनकी कार्यशैली जनहित में सराहनीय रही है। Hanumangarh News

    उन्होंने पूर्व में भी यहां अपने कर्तव्य का कुशलता से निर्वहन किया। इससे आमजन को राहत मिली थी। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में यातायात व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी। इससे आमजन और व्यापारियों को सुविधा होगी। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जन सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतराम जिन्दल, गुड़-खांड व्यापार संघ के सचिव विरेंद्र सारस्वत, राजकुमार बंसल, विकास जैन, श्रीकांत शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। Hanumangarh News

    Noida Expressway: दिल्ली-हरियाणा से लखनऊ-आगरा का सफर अब और भी आसान! नोएडा में यातायात के नए युग की श…