हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    Sangaria Road Accident: ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत, कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    संगरिया थाना क्षेत्र के गांव नगराना के पास देर रात हुआ हादसा

    Sangaria Road Accident: हनुमानगढ़। संगरिया रोड पर नगराना टोल नाके के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। संगरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों में दो श्रीगंगानगर जिले के और एक उत्तर प्रदेश का निवासी था। तीनों व्यक्ति शराब ठेका के सेल्समैन थे। Hanumangarh News

    पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की तेज गति और चालक का नियंत्रण खो देना हादसे का कारण बना। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीनों व्यक्ति बुरी तरह कार में फंस गए जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शराब ठेका पर सेल्समैन का कार्य करने वाले पुनीत निवासी फरसेवाला जिला श्रीगंगानगर, कृष्ण निवासी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर और दयाराम निवासी उत्तर प्रदेश शुक्रवार देर रात कार में सवार होकर हनुमानगढ़ की तरफ से संगरिया के लिए रवाना हुए। गांव नगराना के नजदीक स्थित टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार की सामने से संगरिया से हनुमानगढ़ आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार टक्कर के बाद ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला और संगरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    पुलिस के अनुसार मृतक पुनीत, कृष्ण और दयाराम ठेके पर सेल्समैन थे और ठेके को बंद कर संगरिया की ओर जा रहे थे। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शनिवार सुबह तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। Hanumangarh News

    विमान हादसे में जान गंवाने वाले पीलीबंगा के एमबीबीएस छात्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार