हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Rajgarh Accid...

    Rajgarh Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, डिवाइडर से टकराई कार, दो बच्चों सहित चार की मौत

    Rajgarh Accident News
    Rajgarh Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, डिवाइडर से टकराई कार, दो बच्चों सहित चार की मौत

    राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। राजगढ़ ज़िले के पचोर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक XUV 500 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आना दुर्घटना का मुख्य कारण माना गया है। Rajgarh Accident News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के निवासी थे, जो अयोध्या होते हुए सूरत की ओर जा रहे थे। कुल नौ लोग कार में सवार थे। पचोर पहुंचने से पूर्व, ड्राइवर को झपकी आने से वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने इलाज के दौरान शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य पाँच घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

    कार का दरवाज़ा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला

    हादसे के समय अहमदाबाद की ओर जा रहे एक एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने स्थिति को गंभीरता से लिया और तत्परता दिखाते हुए पास के ट्रक चालकों की सहायता से कार का दरवाज़ा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। उसी समय पचोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत पचोर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से उन्हें राजगढ़, शाजापुर व सारंगपुर के ज़िला अस्पतालों में भेजा गया।

    घटनास्थल पर मौजूद एक परिजन आयुष दुबे ने बताया कि उनका परिवार बुधवार की शाम दो कारों में सूरत के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि हादसे से एक घंटे पहले ड्राइवर ने थकान और नींद की शिकायत की थी। सभी ने एक ढाबे पर रुककर चाय पी और थोड़ी देर विश्राम भी किया। लेकिन पचोर के पास फिर से ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। आयुष ने यह भी बताया कि उनके पिता भोलेनाथ दुबे दूसरी कार में थे और वे सुरक्षित हैं। पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी निरीक्षण और चश्मदीदों के बयान एकत्र कर रही है। घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Rajgarh Accident News

    Air India News Update: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी घोषणा!