हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कन्नौज में लख...

    कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, छह की मृत्यु

    Accident in Kannauj

    कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के रहने वाले छह युवक कल रात स्पोटस कार से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे उनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम इलाके में किलोमीटर संख्या 165 पर तेज रफ्तार कार उनके आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई।

    हादसा इतना भीषण था कि सभी छह युवकों की मृत्यु हो गई। इनकी उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में प्रमोद यादव, सत्यभान यादव, मोहित पाल ,सोनू यादव और ज्ञानेन्द्र के रुप में शिनाख्त हुई है। छह युवक की पहचान नहीं हो सकी। सभी लखनऊ के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।