हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More

    Bulandshahr Accident: बस और मैक्स पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, देखने वाले रह गए दंग! 10 लोगों की मौत

    Bulandshahr News
    Bulandshahr Accident: बस और मैक्स पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, देखने वाले रह गए दंग! 10 लोगों की मौत

    Bulandshahr Accident: बुलंदशहर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सलेमपुर क्षेत्र में रविवार को शिकारपुर-बुलंदशहर रोड पर मैक्स पिकअप और प्राइवेट बस की आमने-सामने से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के रहने वाले हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। Bulandshahr News

    37 लोग मैक्स गाड़ी से गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे | Bulandshahr News

    जानकारी के अनुसार 37 लोग मैक्स गाड़ी से गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। ये लोग गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड बी-10 स्थित बिरटानिया डेल्टा फूड कंपनी में नौकरी करते थे। बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में सामने से आ रही प्राइवेट बस ने मैक्स पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया।

    इसके साथ ही 27 लोग घायल हो गए। मरने वाले और घायल सभी पिकअप में सवार थे। घायल मुनेश ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के अवसर सभी लोग त्योहार मनाने के लिए एक साथ गांव जा रहे थे। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डाक्टरों को इलाज के निर्देश दिए। Bulandshahr News

    Delhi AIIMS Doctor Suicide: ‘पत्नी से विवाद’ के चलते दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने किया सुसाइड : पुलिस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here