हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Rajasthan Horse Fair 2026: अश्व मेला कल से, देशभर से आएंगे अश्व पालक व व्यापारी

    Hanumangarh News
    Rajasthan Horse Fair 2026: अश्व मेला कल से, देशभर से आएंगे अश्व पालक व व्यापारी

    Rajasthan Horse Fair 2026: हनुमानगढ़। अश्व एवं पशु पालक सेवा समिति की ओर से जंक्शन के नवां बाइपास क्षेत्र में 15 फरवरी से 22 फरवरी तक अश्व मेले का आयोजन किया जाएगा। करीब बीस सालों से लग रहा यह मेला क्षेत्र में पशु विशेषकर अश्व पालकों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से घोड़ा और पशु पालक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के तहत मेले का उद्घाटन एवं रस्म झंडी का कार्यक्रम 15 फरवरी को सुबह सवा दस बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विधायक गणेश राज बंसल व नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रणवां सहित अन्य गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे। Hanumangarh News

    राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात व मध्यप्रदेश से व्यापारी पहुंचेंगे

    आयोजकों के अनुसार मेले में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात तथा मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से व्यापारी और पशुपालक पहुंचेंगे। इस दौरान पशुओं की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले में साफ पानी, स्वच्छ स्थान, सस्ता चारा, लाइट तथा दवाइयों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। आयोजन के दौरान पशुपालकों के लिए स्टॉल, चिकित्सा सुविधा तथा खान-पान की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। समिति अध्यक्ष रिछपाल सिंह मान ने बताया कि आयोजन के तहत 18 व 19 फरवरी को डिस्पले करवाया जाएगा। 20 फरवरी को अश्वों की छोटी-बड़ी चाल व 21 फरवरी को अश्व नृत्य की प्रतियोगिता होगी।

    अब तक 60 स्टोरी बुक हो चुकी है। इस बार अश्व पालकों में अधिक रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पशुपालकों से मेले में हिस्सा लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह मेला पशुपालकों के आपसी संवाद और व्यापार को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच साबित होगा। इस मौके पर समिति सचिव करणी सिंह गिल, बेअन्त सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़, सतपाल सिंह, कालासिंह, दर्शन सिंह, नरेन्द्र कड़वासरा, गुरबाज सिंह, लीलू, नवदीप सिंह आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News