हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश होश हवास सब छ...

    होश हवास सब छीनी जी, पीर नैना मिलाइके..

    सरसा। सोनी धर्मशाला में आयोजित स्पेशल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात कविराजों ने होश हवास सब छीनी जी, पीर नैना मिलाइके…, खिड़ी दर्शन दी गुलजÞार… व नूरे जलाल है छा गया-सतगुरु प्यारा आ गया… आदि कव्वालियां बोली। जिस पर साध-संगत ने नाचगाकर खुशियां मनाई। तत्पश्चात संदीप चुघ इन्सां ने अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए।

    रंगोली व दीप-मालाओं से रोशन हुआ पंडाल

    फादर्स-डे व पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में नामचर्चा पंडाल में देशी घी के दिये जलाये गए। साथ में विभिन्न रंगों से सुंदर रंगोली भी तैयार की गई थी। इसके अलावा रंग-बिरंगे गुब्बारों से भी नामचर्चा पंडाल के स्वागत द्वारा का सजाया गया था। नामचर्चा में आने वाली साध-संगत को ठंडा शरबत पिलाया गया।

    महिला श्रद्धालुओं ने वृद्ध आश्रम में बांटी खाद्य सामग्री

    फादर्स डे व पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आगमन की खुशी ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की महिला श्रद्धालुओं द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद व बच्चों को खाद्य सामग्री बांटकर मनाई। महिला श्रद्धालुओं ने शहर के वृद्ध आश्रम में 22 फलों की टोकरी वितरित करके, केक काटकर व राशन बांटकर मनाई। इसके अलावा महिला अनुयायियों ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को मिठाईयां, टोफी व बिस्किट बांटकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें पूज्य गुरु जी के आगमन की बड़ी खुशी है और वे इस खुशी को जरूरतमंद लोगों के साथ बांटकर मना रहे है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here