हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Walking Accor...

    Walking According To Age: उम्र के हिसाब से कितने कदम पैदल चलना चाहिए? क्या आपको पता है इसके फायदे..

    Walking According To Age
    Walking According To Age: उम्र के हिसाब से कितने कदम पैदल चलना चाहिए? क्या आपको पता है इसके फायदे..

    Walking According To Age: मां बाप, या योगा टीचर हमेशा हमें यह सीखते हैं कि पैदल चलना सबसे सरल और प्रभावी व्यायाम है, पैदल चलने से शरीर स्वस्थ रहता है, इससे न केवल शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हर उम्र के व्यक्ति के लिए यह जरूरी है कि वह नियमित रूप से पैदल चलें और फिजिकली एक्टिव रहों लेकिन यह जानना भी बहुत जरूरी है कि उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करनी चाहिए या कितना दूरी तक पैदल चलना चाहिए, या कितना चलना चाहिए, उम्र के अनुसार पैदल चलने के फायदे और सही दूरी की जानकारी से आप अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं।

    Health News: काजू-बादाम का बाप है ये देसी दाना, 60 के बाद भी रहेगी 20 वाली जवानी

    किस उम्र में कितना पैदल चलना चाहिए? Walking According To Age

    बच्चो: बता दें कि बच्चों को दिनभर में पर्याप्त शारीरिक गतिविधि की जरूरत होती है, ताकि उनकी हड्डियां और मासपेशियां मजबूत हो सके और उनका संपूर्ण विकास हो सके।

    उम्र: 5-17 साल के बच्चों और किशोरों को रोजाना कम से कम 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए, जिसमें तेज चलना भी शामिल हो सकता हैं, अगर वे खेलखूद, दौड़ने या किसी अन्य खेल में भाग लेते हैं, तो यह उनके लिए और भी बेहतर हो सकता है।

    वयस्कों के लिए:- 18 से 64 वर्ष के वयस्कों को अपने शरीर को एक्टिव रखने और बीमारियों से बचाव के लिए रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत होती है।

    उम्र: वहीं 18 से 64 साल के लिए रोजाना 7 हजार से 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है, जो लगभग 5-8 किलोमीटर के बराबर है, अगर आपके पास समय की कमी है, तो हफ्ते में कम से कम 150 से 300 मिनट की मध्यम तीव्रता की शारीरिक गतिविधि करें, जिसमें पैदल चलना, जॉगिंग या अन्य व्यायाम शामिल हो सकते हैं।

    बुजुर्गों के लिए:- 65 वर्ष और उससे ज्यादा की आयु के बुजुर्गों के लिए पैदल चलना हार्ट हेल्थ, मसल स्ट्रेंथ और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और हड्डियों की समस्या बढ़ सकती हैं, इसलिए हल्के और नियमित व्यायाम की जरूरत होती है। बुजुर्गों को रोजाना लगभग 3 हजार से 5 हजार कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो लगभग 2-3 किलोमीटर का होता है। अगर शारीरिक स्थिति ठीक है, तो धीरे-धीरे बढ़ाकर 7 हजार तक किया जा सकता है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट इंटेसिटी एक्टिविटी भी फायदेमंद हो सकती है।

    हेल्थ कंडिशन और फिटनेस के अनुसार करें बदलाव

    पैदल चलने की दूरी आपकी हेल्थ कंडिशन और फिटनेस लेवल पर भी निर्भर करती है, अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, जैसे हार्ट हेल्थ, जोड़ों की समस्या या कोई अन्य गंभीर स्थिति, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, धीमी गति से शुरू करके और धीरे-धीरे दूरी बढ़ाते रहना चाहिए।

    पैदल चलने के लाभ

    हार्ट हेल्थ में सुधार: पैदल चलने से हार्ट को मजबूत बनाया जा सकता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
    वेट मैनेजमेंट: पैदल चलना वजन को कंट्रोल करने और मोटापे के जोखिम को कम करने में सहायता करता है।

    मेंटल हेल्थ: नियमित रूप से पैदल चलने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम किया जा सकता है, अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट पैदल चले तो इससे काफी फायदा होगा। हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाना: पैदल चलना बोन डेंसिटी को बनाए रखने और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होता हैं।

    सही तरीके से कैसे पैदल चलें?

    सही पोस्चर बनाएं: जब आप पैदल चलते हैं तो इस समय अपनी पीठ सीधी रखें और कंधों को ढीला छोडें।

    आरामदायक जूते पहनें: पैरों के लिए सपोर्टिव और आरामदायक जूते चुनें ताकि चोट से बचा जा सके।

    धीरे-धीरे स्पीड बढाएं: आपको पैदल चलना धीरे-धीरे शुरू करना चाहिएं और फिर अपनी गति को थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ा लेना चाहिए।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here