हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Raja Raghuvan...

    Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड को कैसे दिया गया अंजाम! सामने आई हत्या के दिन की पूरी कहानी

    Raja Raghuvanshi Murder Case
    Raja Raghuvanshi murder case Update: राजा रघुवंशी हत्याकांड में निकलकर आई एक और बड़ी अपडेट !

    शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों देशभर में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक की जांच से जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या की साजिश स्वयं उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। मुख्य आरोपी सोनम को भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से शिलांग लाया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। Raja Raghuvanshi Murder Case

    घटना की पूरी समयरेखा मेघालय पुलिस ने सार्वजनिक की है | Raja Raghuvanshi Murder Case

    सुबह 5:30 बजे – राजा, सोनम और तीन अज्ञात व्यक्ति शिप्रा होटल से बाहर निकले।

    सुबह 6:00 बजे – सोनम और राजा ने चढ़ाई आरंभ की, इस दौरान सोनम ने कुछ देर रुककर तीनों युवकों से बातचीत की, जिसमें राजा भी मौजूद था।

    सुबह 7:00 बजे – दोनों एक दुकान पर चाय पीने रुके, वहीं तीनों संदिग्ध भी आसपास ही थे।

    सुबह 10:00 बजे – राजा और सोनम ने लगभग 2000 सीढ़ियां चढ़ीं। एक पर्यटक गाइड ने उन्हें तीन युवकों के साथ देखा था, जिसका बयान पुलिस ने दर्ज किया।

    दोपहर 12:00 बजे – राजा और तीनों युवकों के बीच मित्रता जैसी स्थिति बन गई, सोनम पीछे चलने लगी।

    दोपहर 12:30 बजे – सोनम ने अपनी सास को फोन कर थकान और चढ़ाई की जानकारी दी।

    दोपहर 1:00 से 1:30 बजे – सोनम के इशारे पर एक युवक विशाल ने राजा पर पहला हमला किया।

    दोपहर 2:15 बजे – सोनम ने राजा के मोबाइल से एक भावुक पोस्ट साझा की और फिर फोन को खाई में फेंक दिया।

    दोपहर 2:30 बजे – राजा की हत्या कर उसके शव को खाई में फेंक दिया गया।

    घटना के बाद की प्रमुख कड़ियाँ | Raja Raghuvanshi Murder Case

    23 मई – राजा रघुवंशी की हत्या हुई।

    24 मई – सोनम फरार हो गई।

    25 मई – इंदौर में राज कुशवाहा से मिली।

    9 जून – सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण से पूर्व अपने भाई से भावुक बातचीत की और रोने लगी।

    10 जून – अदालत में पेशी हुई, जहां तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत की गई।

    11 जून – पटना होते हुए सोनम को शिलांग लाया गया।

    इस बीच सोनम के परिजनों ने मेघालय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोनम को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और इस पूरी कहानी को रचा गया है। परिजनों का दावा है कि सोनम ऐसा जघन्य अपराध नहीं कर सकती।

    Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, काला जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार