हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश एच. आर. कॉलेज...

    एच. आर. कॉलेज में 5–12 फरवरी को ‘एच. आर. सुपर लीग 2026’, 24 टीमों के साथ होगा सबसे बड़ा संस्करण

    HR Super League
    HR Super League: एच. आर. कॉलेज में 5–12 फरवरी को ‘एच. आर. सुपर लीग 2026’, 24 टीमों के साथ होगा सबसे बड़ा संस्करण

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। HR Super League: मुंबई की चर्चित अंतर-महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता ‘एच. आर. सुपर लीग’ अपने पांचवें संस्करण के साथ 5 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही है। एच. आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट ने वर्ष 2022 से लगातार अपनी मजबूत पहचान बनाई है और अब यह शहर के कॉलेज क्रिकेट सर्किट का प्रमुख आयोजन बन चुका है।

    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि लीग की शुरुआत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी, जो समय के साथ एक प्रतिष्ठित खेल मंच में बदल चुकी है।

    पिछले संस्करण में एच. आर. कॉलेज बना था चैंपियन

    आयोजकों के अनुसार, पिछले संस्करण में एच. आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स ने खिताब अपने नाम किया था, जबकि KES Shroff College उपविजेता रहा।
    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने में Lead All Sports, Shanti Awards and Novelties, Om Sai Medico और Sach Kahoon Sachi Shiksha जैसे सहयोगी ब्रांड्स का योगदान अहम रहा।

    इस बार 16 से बढ़कर 24 टीमें

    एच. आर. सुपर लीग 5.0 को लेकर उत्साह चरम पर है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष लीग में 16 के बजाय 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रतियोगिता पहले से कहीं अधिक व्यापक और चुनौतीपूर्ण होगी।

    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि बढ़ी हुई टीमों और कड़े मुकाबलों के साथ यह संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रहा है।

    कॉलेज क्रिकेट संस्कृति को देगा नया आयाम | HR Super League

    आयोजन समिति का कहना है कि एच. आर. सुपर लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कॉलेज क्रिकेट संस्कृति, खेल भावना और आपसी सौहार्द का उत्सव है।

    इस वर्ष भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों और यादगार पलों की उम्मीद है। बता दें कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ तथा मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा इस इवेंट में मीडिया पार्टनर हैं।

    यह भी पढ़ें:– रैसेपी: उड़द दाल की इमरती