हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घायल को अस्पत...

    घायल को अस्पताल पहुंचा निभाया मानवता का फर्ज

    Humanity's duty reach injured hospital

    पिकअप कैंटर से आमने सामने से टक्कर में बाइक सवार घायल| Humanity is alive, accident injured sends to hospital

    सादुलशहर (सच कहूं न्यूज)।

    स्थानीय अंबेडकर चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल को आजाद नागरिक मंच के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचा मानवता का फर्ज निभाया। प्राप्त जानकारी अनुसार वर्मा हॉस्पिटल के लैब कार्यकर्ता किसी मरीज का ब्लड सैंपल लेकर अपनी लैब में जा रहे थे कि अचानक एक पिकअप कैंटर से आमने सामने से टक्कर हो गई व मोटरसाइकिल सवार सतपाल निवासी इन्दरगढ़ मोटरसाइकिल से गिरकर बेहोश हो गया। तुरन्त ही आजाद नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं अध्यक्ष हरिकृष्ण कांटीवाल, सचिव दिनेश गोयल, मदन गद्दरखेड़ा, जितेन्द्र मेहरा, मन्दीप सिंह, पवन बिश्नोई व गौरव गर्ग ने घायल सतपाल को गंभीर अवस्था में सादुलशहर के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया जो कि समाचार लिखे जाने तक उपचाराधीन था व सिर में चोट लगी बताई जा रही थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।