हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश सेवा का महाकु...

    सेवा का महाकुंभ: डिप्रेशन व मानसिक रोग जांच कैंप में सैकड़ों ने उठाया लाभ

    Free Health Check-Up Camps
    Free Health Check-Up Camps: स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक। छाया: सुशील कुमार

    पावन एमएसजी महारहमोकर्म माह जरूरतमंदों के लिए बना वरदान

    • विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Free Health Check-Up Camps: सच्चे सतगुरु पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पावन एमएसजी महारहमोकर्म माह गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से सेवा के महाकुंभ के तहत सोमवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डिप्रेशन व अन्य मानसिक रोगों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच की और उपचार किया।

    शिविर में डा. अशोक इन्सां, डा. उमंग, डा. मयंक जैन, डा. मोनिशा और डा. दृष्टि ने अपनी सेवाएं दीं। गौरतलब है कि इन कैंपों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से अपनी नेक, मेहनत की कमाई में से वहन किया जा रहा है। बता दें कि 28 फरवरी 1960 को पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज को गुरगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे माह को डेरा सच्चा सौदा की साढ़े सात करोड़ साध-संगत पावन एमएसजी महारहमोकर्म माह के रूप में मानवता भलाई कार्य करके मनाती है।

    Free Health Check-Up Camps
    स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक। छाया: सुशील कुमार

    आगामी कैंपों की सूची | Free Health Check-Up Camps

    • 3 फरवरी : दमा व फेफड़ों के रोग की जाँच
    • 4 फरवरी : लिवर के रोग व काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी, सी) की जाँच
    • 5 फरवरी : बच्चों के रोग की जाँच
    • 6 फरवरी : नि:संतान दम्पति (पुरूष व महिला) की जाँच
    • 7 फरवरी : पित्ते की पत्थरी, बवासीर, भगंदर, प्लास्टिक सर्जरी
    • 8 फरवरी : गुर्दे की पत्थरी, पेशाब की नली व थैली की पत्थरी, गुर्दे के रोग की जाँच
    • 9 फरवरी : न्यूरोसर्जरी व न्यूरोलॉजी की जाँच
    • 10 फरवरी: कैंसर रोग की जाँच

    यह भी पढ़ें:– सेवा का महाकुंभ: हड्डी और फिजियोथैरेपी जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ