हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जगाधरी विधानस...

    जगाधरी विधानसभा में विपक्षी दलों को लगा करारा झटका

    Khizrabad News
    Khizrabad News: जगाधरी विधानसभा में विपक्षी दलों को लगा करारा झटका

    कृषि मंत्री कंवर पाल के नेतृत्व में बरौली माजरा के सैंकड़ों ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: लोकसभा चुनावों के बीच भारतीय जनता पार्टी जगाधरी विधानसभा और मजबूत हो रही है। जगाधरी विधानसभा में लगातार भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज जगाधरी विधानसभा के कस्बा छछरौली के गांव बरौली माजरा में आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर की कार्यशैली और भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों गए। इस दौरान ग्राम बरौली माजरा में ग्रामीणों ने कृषि मंत्री कंवर पाल का जोरदार स्वागत किया। कृषि मंत्री कंवर ने सभी को फूलमाला और पटका पहनाकर भाजपा परिवार उनका स्वागत किया।मंत्री ने कहा भाजपा में शामिल हुए सभी लोगो का पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। Khizrabad News

    कृषि मंत्री ने बताया कि भाजपा की जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर आज बरौली ग्राम के वीर मोहम्मद ,दीन मोहम्मद, नसीम खान, वाजिद, दिलशाद गफार, मनसब, वकील, इरशाद, साजिद, इकबाल, अकरम खान, मांगा खान, नसीम, सुरजीत, सोहेल, शौकीन, योगेश करमचंद, कर्मवीर, पवन कुमार, रामकिशन, फरमान, साकेत अली, नानू, दिल जान, लुकमान, इमामुद्दीन, यासीन, फुरकान अशोक कुमार, पप्पू, शिव देवी मुश्ताक अली, इसरार अली, महफूज, गुलफाम, मुस्तफा जमील, शहजाद अली, हसन फरमान, फुरकान, यासीन चौकीदार, नानू खान, समेत अनेकों भाजपा में शामिल हुए है। Khizrabad News

    हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल ने कहा की भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण हो और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिलें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग में लाभान्वित हो रहा है और वे सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे है, इस अभियान के दौरान जहां जहां पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जाते हैं, वहां पर लोगों में खुशी का माहौल नजर आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी तक बराबर मान-सम्मान मिलता है। भाजपा में मिलने वाले मान-सम्मान व नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिदिन भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।Khizrabad News

    कृषि मंत्री कंवर पाल ने देश हर क्षेत्र में शिखर छू रहा है और यह तभी संभव हो पाया है जब देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। आज विश्व के दूसरे देश भारत की ओर मदद की दृष्टि से देखते हैं। केन्द्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की विश्व के दूसरे देशों में सराहना हो रही है। इससे हर भारतीय का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को दोबारा प्रचंड बहुमत प्रदान कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का कार्य करेंगी। Khizrabad News

    इस मौके पर जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,बीजेपी नेता राम जतन डमोली, फकीर चंद पूर्व सरपंच रायपुर, सुलेख चंद पूर्व चेयरमैन, राजकुमार रायपुर ये सब उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खबर, इन गाड़ियों का आज से कटेगा 10 हजार का चलान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here