हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    लद्दाख में बर्फीले तूफान, 10 लोग दबे

    Hurricane,  Ten, People, Drowned, Ladakh

    राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना

    कश्‍मीर(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में बर्फीले तूफान से खारदूंगला दर्रे के पास कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए हैं। बताया जा रहा है कि बर्फ के नीचे लगभग 10 लोग फंसे हुए हैं। सेना और पुलिस ने राहत और बचाव काम शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक, इस हिमस्‍खलन में अभी तक तीन लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने कहा कि वाहन सुबह 7 बजे हिमस्खलन की चपेट में आए थे। उन्होंने कहा कि बीआरओ ने बर्फ के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए तुरंत अपने जवानों और मशीनरी को लगा दिया। सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

    बता दें कि लद्दाख में बर्फ का पहाड़ खिसकने के बाद कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। ये वाहन बर्फ के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलने ही भारतीय सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि यहां मौसम लगातार बदल रहा है। इसकी वजह से राहत और बचाव काम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    जम्‍मू-कश्‍मीर में इन दिनों पारा काफी नीचे चला गया है। घाटी बर्फ की चार से ढक गई है। लद्दाख में तो सफेद बर्फ के अलावा कुछ नजर ही नहीं आ रहा है। लोगों को अपने घरों से निकलने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में जमकर बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।