हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पति पर धोखाधड़...

    पति पर धोखाधड़ी, प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    हनुमानगढ़। एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग, मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए पीलीबंगा पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अहमदपुरा निवासी रमनदीप कौर (24) ने अपने पति विक्रम उर्फ विक्की निवासी विजयनगर, जिला श्रीगंगानगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि उसकी शादी 6 दिसंबर 2023 को हुई थी, जिसमें उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज व उपहार दिए थे। Hanumangarh News

    रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद पति ने अपनी नौकरी को लेकर झूठ बोला और बाद में शराब व नशे की हालत में आए दिन मारपीट करने लगा। आरोपी पति ने कथित रूप से एक लाख रुपए नकद और बुलेट मोटर साइकिल की मांग की और इसे पूरा नहीं करने पर प्रताड़ित किया। पीड़िता के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला और लगातार दहेज की मांग करता रहा।

    आरोप है कि अगस्त 2025 में आरोपी ने नशे की हालत में मारपीट कर विवाहिता को बच्ची सहित घर से निकाल दिया और उसके गहने भी छीन लिए। साथ ही उसे दोबारा घर में नहीं रखने की बात कही। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक वीरचंद को सौंपी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। Hanumangarh News