हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Murder : पति ...

    Murder : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Murder

     घरेलू झगडे के चलते दिया घटना को अंजाम (Murder)

    •  पुलिस ने पति पर हत्या का मामला किया दर्ज

    अबोहर (सचकहूँ-सुधीर अरोड़ा)। मूलरूप से मोगा निवासी व गांव गद्दांडोब में विवाहित एक महिला को उसके पति ने घरेलू झगडेÞ के चलते उसकी हत्या कर दी। इधर मृतका के परिजनों के बयानों पर थाना सदर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Murder) हरसिमरजीत कौर पुत्री बचित्र सिंह वासी हाऊस नंबर 197, वार्ड नंबर 27, गुरूसर बस्ती, बुकन वाला रोड, मोगा आयु करीब 25 वर्ष की मां गुरमीत कौर ने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी उन्होंने करीब 6 वर्ष पूर्व गद्दांडोब निवासी जसवंत सिंह से हुई थी, शादी के बाद उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया लेकिन पिछले कुछ समय से उनके घर पारिवारिक झगड़ा रहता था, जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी।

    गुरमीत कौर न कथित आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिवस करीब 12 बजे उनकी बेटी ने उनको फोन कर अपने घर बुलाया। जिस पर वह तथा उसका पति सांय के समय बेटी के घर पहुंचें तो देखा कि जसवंत ने उनकी बेटी के गले में परना डाला हुआ था, जब तक उन्होंने अपनी बेटी को छुड़वाया वह मर चुकी थी और उसका पति जसवंत मौके से फरार हो गया।

    उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिस पर थाना सदर के प्रभारी रणजीत सिंह व एएसआई दयाल चंद मौके पर पहुंचे और मामला हत्या का पाए जाने पर डीएसपी ग्रामीण को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी ग्रामीण संदीप सिंह मौके पर पहुंचें और घटना की जांच करते हुए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर आज सुबह पुलिस ने मृतका की मां गुरमीत कौर के बयान पर उसके पति जसवंत के खिलाफ भांदस की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतू मोर्चरी में रखवाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।