हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home सरसा पत्नी के सिर ...

    पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट, फरार

    Rania News
    Rania News: घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

    रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा/सुनील कुमार)। Rania News: थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा में पति ने अपने पत्नी की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपित पति पंजाब से दो दिन पहले ही अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए गांव आया था। घटना के बाद से आरोपित फरार है। मामले की जांच कर रहे जीवननगर पुलिस चौकी प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्वजन की ओर से सुबह करीब नौ बजे दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया। मौकास्थल पर पुलिस टीम को खून से सनी ईंट बरामद हुई है। Sirsa News

    पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि 37 वर्षीय मृतका दलजीत कौर की शादी पंजाब के मुक्तसर जिला के गांव मराड़कलां निवासी गुरसेवक सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बेटे 19 वर्षीय हरप्रीत व 17 वर्षीय जस्सा है। तीन महीने पहले बच्चों की पड़ोस में लड़ाई के चलते दलजीत कौर दोनों बच्चों को साथ लेकर अपनी बहन के घर हिम्मतपुरा में रहने लगी थी। गत 25 अप्रैल को उसके छोटे बेटे जस्सा का जन्मदिन था। इस मौके पर उसका पति गुरसेवक भी पंजाब से हिम्मतपुरा आया हुआ था। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– आसमानी बिजली गिरने से पेड़े दो हिस्सों से टूटा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here