हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘आप’ विधायक क...

    ‘आप’ विधायक को पति ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़/ जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तलवंडी साबो दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) विधायक बलजिंदर कौर को उनके पति द्वारा एक विवाद के बाद थप्पड़ मारते दिखाया गया है। श्रीमती कौर के पति सुखराज सिंह भी सत्तारूढ़ दल के नेता हैं। तलवंडी साबो में उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यह घटना कथित तौर पर 10 जुलाई को हुई थी।

    पुलिस ने कहा कि उसे नहीं पता कि वीडियो किसने लीक किया या वास्तव में इस घटना को किसने अंजाम दिया। घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। विडीयो मे तलवंडी साबो से दो बार की ‘आप’ विधायक को एक बहस के दौरान पति के पास जाते देखा जा सकता है। श्री सिंह गुस्से में आकर अपनी सीट से उठ जाते हैं और उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। जोड़े के बगल में खड़े कुछ लोग हस्तक्षेप करते हैं और सिंह को दूर करने की कोशिश करते हैं।

    क्या है मामला

    वीडियो पर न तो श्रीमती कौर और न ही उनके पति ने कोई टिप्पणी की है। पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने हालांकि कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इस पर स्वत: संज्ञान लेंगी। मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार चुनाव के बाद से लगातार हमलों के घेरे में आ गई है। संयोग से मुख्यमंत्री शुक्रवार को बलजिंदर के निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस जोड़े ने फरवरी 2019 में शादी की थी। श्री सिंह कथित तौर पर माझा क्षेत्र के लिए ह्यआपह्ण की युवा शाखा के संयोजक थे। श्रीमती कौर ने वर्ष 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम फिल किया। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं। विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन मोबाइल फोन सेवा में नहीं पाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here