हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश फिर से &#8216...

    फिर से ‘निर्भया: हैदराबाद में हैवानियत से पूरे देश में उबाल

    hyderabad news in hindi Sach Kahoon
    Hyderabad, Nirbhaya, Scandal

    महिला पशु चिकित्सक के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग |Hyderabad News in Hindi

    Edited By Vijay Sharma: हैदराबाद (एजेंसी)। हैदराबाद में दिल्ली के निर्भया कांड  (Hyderabad News in Hindi) जैसी हैवानियत के मामले से नाराज लोगों को गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। लोगों ने शादनगर पुलिस थाने के जमा होकर प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने महिला पशु चिकित्सक के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशुचिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया था। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया था। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए।

    संसद के बाहर दिल्ली की बेटी ने दिया धरना

    • हैदराबाद की इस घटना से आहत दिल्ली की एक लड़की ने शनिवार सुबह सात बजे संसद के बाहर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन किया।
    • हालांकि उसके कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस अनु दुबे को वहां से जबरन उठाकर संसद थाने में ले गई और लगभग चार घंटे तक वहां रखा।
    • अब पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है और अब वह कह रही हैं कि ये सिर्फ हैदराबाद वाले मामले के खिलाफ नहीं है बल्कि दुष्कर्म के सभी मामलों के खिलाफ और महिला सुरक्षा के लिए प्रदर्शन है।

    मां बोली, हत्यारों को सबके सामने जिंदा जला दो

    Hyderabad News in Hindi: तेलंगाना में जिस पशु चिकित्सक महिला को दुष्कर्म के बाद तेल छिड़ककर जला दिया गया, उसके परिजनों ने हत्यारों को कड़ी सजा की मांग की है। डॉक्टर की मां ने कहा है कि अपराधियों ने उसकी मासूम बेटी को जिंदा जला दिया, इसलिए इन सबको भी जनता के सामने जिंदा जलाया जाना चाहिए। अगर साइबराबाद की पुलिस सतर्क होती तो ऐसी घटना नहीं होती।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।