हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश मैसी ने पेनल्...

    मैसी ने पेनल्टी गंवाई, आइसलैंड ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका

    आइसलैंड ने अर्जेंटीना को बड़ा उलटफेर करने से रोका

    मॉस्को (एजेंसी)।

    अर्जेंटीना के सुपर स्ट्राइकर और कप्तान लियोनल मैसी आश्चर्यजनक रूप से पेनल्टी चूक गए और उनकी टीम अर्जेंटीना को फुटबाल विश्वकप के अपने ग्रुप डी मुकाबले में शनिवार को नवोदित आइसलैंड से 1-1 का ड्रा खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। गत उपविजेता और विश्व की पांचवें नंबर की टीम अर्जेंटीना का सामना पहली बार क्वालीफाई करने वाली आईसलैंड से था और 22वीं रैंकिंग की टीम आइसलैंड ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोक कर बड़ा उलटफेर कर दिया।

    सर्जियो एग्वेरो ने 19वें मिनट में बॉक्स के अंदर 12 मीटर से बेहतरीन गोल कर पूर्व चैंपियन और गत उप विजेता टीम को आगे कर दिया लेकिन अर्जेंटीना की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी रह सकी। विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों में जनसंख्या के लिहाज से सबसे छोटे देश आइसलैंड ने चार मिनट बाद ही बराबरी हासिल कर अर्जेंटीना को चौंका दिया। अल्फ्रेड फिन्नबोगासन ने नजदीक से आइसलैंड के लिए उसका विश्व कप का पहला गोल दाग दिया।

    अर्जेंटीना को 64वें मिनट में पेनल्टी मिली जब एग्वेरो को पीछे से होर्डर बोर्गविन मैग्नसन ने गिरा दिया लेकिन मैसी इस सुनहरे मौके का फायदा नहीं उठा पाए और उनका कमजोर शॉट सीधे गोलकीपर हनेस पोर हॉलडोर्स के हाथों में चला गया। मैसी का चूकना था कि डग आउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ियों ने अपना सर थाम लिया। मैसी की चूक अंत में अर्जेंटीना को भारी पड़ी और उसे आइसलैंड के साथ अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।