हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Rat Home Remedy: घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक, तो जहर नहीं काम आएगे ये नुस्खे, बिना मरे घर से बाहर निकल जाएगे चूहे

    Rat Home Remedy
    Rat Home Remedy: घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक, तो जहर नहीं काम आएगे ये नुस्खे, बिना मरे घर से बाहर निकल जाएगे चूहे

    Rat Home Remedy: जिस घऱ में चूहें का परिवार रहता हैं उस घऱ में बड़ी आफत सी रहती हैं, क्योंकि चूहें घर में काफी नुकसान कर देते हैं, जैसे घऱ में मौजूद खाने-पीने के सामान से लेकर कपड़े और बिजली के तारों को कुतरने लगते हैं, यहीं नहीं चूहें कई खतरनाक बीमारियों को भी दावत देते हैं। क्योंकि ये अपनी यूरिन को पैरों के माध्यम से हर जगह कर देते हैं। इसलिए जरूरी हैं कि इन्हें घर से भगाया जाए। वैसे तो चूहों को मारने के लिए रेट किलर मिल जाता हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद भी चूहे भागते नहीं और तो और उस दवाई को जो चूहे खाते है वे मर जाते हैं और फिर घऱ में सड़ने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो बिना चूहें मारे चूहों को अपने घऱ से भगा सकते हैं। अगर आप घर में मौजूद चूहों से परेशान हैं तो इन्हें भगाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे।

    Haryana News: हरियाणा के इन शहरों की किस्मत बदल देंगे ये 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना

    चूहों को घऱ से भगाने के घरेलू उपाय | Rat Home Remedy

    लाल मिर्च का इस्तेमालः घर से चूहे भगाने के लिए आप लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए घऱ के कोनों में आप थोड़ी-थोड़ी लाल मिर्च डाल दें, इससे चूहे दोबारा नहीं आएंगे, क्योंकि लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में समस्या हो सकती है।

    तेजपत्ता का इस्तेमालः बता दें की चूहों को तेजपत्ता की स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं, इसलिए उन्हें घर से भगाने के लिए आप तेजपत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए आप चाहें तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहें ज्यादा आते हो।

    पुदीने का तेलः चूहों को घर से भगाने के लिए पुदीने का तेल भी आपकी काफी मदद कर सकता हैं, इसके लिए आपको रूई में थोड़ा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख देना हैं, जहां पर चूहे आते हैं, इससे वे फिर दोबारा वहां नहीं जाएगे, आप चाहे तो पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Rat Home Remedy

    प्याजः चूहों को भगाने में प्याज आपकी काफी मदद कर सकती हैं, बता दें कि तेजपत्ता की तरह प्याज की गंध भी चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं, इसलिए चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़ा रख दें जहां वे आते हैं।

    फिटकरीः चूहे फिटकरी की स्मेल को भी पसंद नही करते हैं, ऐसे में आप चूहों को भगाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर बना लें और इसको घऱ में उन जगहों पर छिड़क दें जहां चूहों का ठिकाना हो, इसके साथ ही आप फिटकरी के पाउडर को पानी में घोलकर इसका स्प्रे भी कर सकते हैं।

    Symptoms Of Chronic Kidney Disease: किडनी खराब होने से पहले शरीर करता है ये 7 मामूली सा इशारा, ना करें इग्नोर, वरना हो सकता है नुकसान

    तंबाकूः ये सब जानते है कि सेहत के लिए तंबाकू हानिकारक होता हैं, लेकिन चूहों को घर से भगाने में ये आपकी काफी मदद कर सकता हैं। इसके लिए आप बेसन या फिर आटे में थोड़ा सा तंबाकू मिक्स करके इसकी गोलिया बना लें और फिर इनको आप चूहों के ठिकानों के पास रख दें, एक दिन में ही सारे चूहें घर से बाहर भाग जाएंगे।

    कपूरः कपूर को पूजा में काफी इस्तेमाल किया जाता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि यह आपके घर में मौजूद चूहों को भगाने में भी आपकी काफी मदद कर सकता हैं, इसके लिए स्टोर रूम, किचन और उन जगहों पर कपूर के टुकड़े रख दें, जहां चूहे ज्यादा नजर आते हों, बता दें कि कपूर की महक चूहों को बिल्कुल भी रास नहीं आती हैं क्योंकि इससे उनका दम घुटने लगता है, ऐसे में कपूर का इस्तेमाल चूहे भगाने के लिए बेस्ट हो सकता हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here