हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दूध की थैली न...

    दूध की थैली नहीं दी तो दुकानदार को गोली मारी

    shopkeeper was shot sachkahoon

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। दूध की थैली न देने व रुपयों को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक बदमाश ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के जबड़े में लगी। गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजेसर थाना पुलिस ने दुकानदार के बेटे की शिकायत पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि उनके पिताजी श्याम सिंह ने घर से थोड़ी दूरी पर राणा चक्की के पास किराने की दुकान की हुई है। दुकान बंद करने के बाद वे दुकान के अंदर ही सोते हैं। रात करीब 11 बजे वे दुकान बंद करने वाले थे। तभी एक युवक पहुंचा। उसने श्याम सिंह से सिगरेट मांगी। उन्होंने उसे सिगरेट दे दी। इसके बाद उसने दूध की थैली मांगी।

    श्याम सिंह ने उससे कहा कि दूध खत्म हो चुका है। इसके बाद उन्होंने उससे सिगरेट के रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। युवक ने जेब में रखा कट्टा निकालकर श्याम सिंह के ऊपर गोली चला दी। गोली उन्हें जबड़े में लगी। गोली की आवाज सुनकर भानू प्रताप दौड़कर दुकान पर पहुंचे। उन्हें देखकर हमलावर युवक फरार हो गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। श्याम सिंह को इलाज के लिए फोर्टिस एस्कोर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि हमलावर युवक की तलाश की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here