हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Vitamin Defic...

    Vitamin Deficiency in Body: शरीर में ये विटामिन नहीं तो आपका शरीर नहीं!

    Vitamin Deficiency in Body
    Vitamin Deficiency in Body शरीर में ये विटामिन नहीं तो आपका शरीर नहीं!

    बी12 और विटामिन डी से भी अधिक जरूरी है ये

    Vitamin Deficiency in Body: जब तक इंसानी शरीर को सभी पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में नहीं मिल जाते तब तक आपके शरीर का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता और न ही आपका शरीर पूरी तरह स्वस्थ रह सकता। इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य एवं विकास के लिए संपूर्ण पोषक तत्वों का होना शरीर के लिए अति अनिवार्य है, जिनके बिना शरीर का कोई वजूद नहीं होता है। संपूर्ण पोषक तत्वों में बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स का समावेश होता है।

    जो शरीर को मजबूती और ताकत प्रदान करते हैं। नियमित और संतुलित भोजन लेने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। कभी भी इनमें से किसी भी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है तो आपके शरीर का दिमाग, मसल्स, हड्डियां, नर्व्स और इम्यून सिस्टम वर्किंग नहीं करेगा।

    Signs Of Sugar/Diabetes: शरीर में शुगर लेवल के बढ़ जाने पर शरीर देता है ये 10 संकेत!

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर के लिए बहुत से जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। मगर लोगों को ज्यादातर सिर्फ विटामिन डी और विटामिन बी12 के बारे में ही पता है। एक न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार बी12 और डी की तरह ही इन 5 जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स की बिल्कुल कमी नहीं होनी चाहिए। इनके बिना आपके शरीर की संरचना सही ढंग से नहीं बन पाएगी।

    वैसे बता दें कि अगर आपके शरीर में इन विटामिन्स-मिनरल्स की कमी हो जाती है तो क्या-क्या लक्षण सामने आ सकते हैं। आइये जानते हैं:-

    हेयर लॉस एवं कमजोर नाखून | Vitamin Deficiency in Body:

    कहते हैं पेड़ से जब कोई टहनी अलग हो जाती है तो वो दोबारा नहीं जुड़ती, उसी प्रकार सिर से बाल गिरने के बाद वापिस नहीं आते। इसे ही हेयर लॉस कहते हैं। अगर आप भी कमजोर पतले बालों और नाखूनों की कमजोरी से परेशान हैं तो यह विटामिन बी7 की कमी हो सकती है।

    Vitamin Deficiency in Body
    Vitamin Deficiency in Body
    शरीर में ये विटामिन नहीं तो आपका शरीर नहीं!

    हाथ-पैरों में जलन मारना | Vitamin Deficiency in Body:

    शरीर को अगर भरपूर पोषण नहीं मिलेगा तो शरीर में कमजोरी आना आम बात है। वहीं अगर आप भारी थकावट, कमजोरी और हाथ-पैरों में जलन का अहसास कर रहे हैं तो यह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

    मसल्स दर्द करना | Vitamin Deficiency in Body

    बता दें कि आपका शरीर मुख्य रूप से हड्डियों और मसल्स से मिलकर बना है। इन्हीं के दम पर हमें ताकत, स्थिरता और मजबूती मिलती है। मगर विटामिन डी की कमी से हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

    इम्यून सिस्टम कमजोर होना | Vitamin Deficiency in Body

    शरीर के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है इम्यून सिस्टम मजबूत हो, जो सभी वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है। लेकिन जब यही इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है तो आपका शरीर बार-बार बीमार पड़ने लगता है, जिनमें मुख्य रूप से खांसी-जुकाम और बुखार हो जाते हैं। यह विटामिन सी की कमी के लक्षण हो सकते हैं।

    असमय बाल सफेद होना

    आजकल ज्यादातर देखने में आता है कि समय से पहले ही यानि 18-20 वर्ष की उम्र में ही बाल सफेद दिखने लगते हैं, जिन्हें बाल पकना कहते हैं। ऐसा देखकर लोगों को कहते सुना होगा कि भाई तुम तो अभी से बूढ़े हो गए हो। यह निशानी विटामिन बी6, बी12, सेलेनियम और जिंक की कमी को दर्शाती है।

    नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here