हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टिकट मिली तो ...

    टिकट मिली तो होगा आखिरी चुनाव : विनोद कुमार

    Hanumangarh News
    टिकट मिली तो होगा आखिरी चुनाव : विनोद कुमार

    विधायक ने अपने आवास पर अचानक बुलाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विधायक चौधरी विनोद कुमार (MLA Chaudhary Vinod Kumar) ने बुधवार सुबह अचानक जंक्शन स्थित अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपात बैठक बुलाई। यह बैठक उस समय की गई जब दिल्ली में राजस्थान की सीटों को लेकर मंथन के लिए कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही थी। बैठक बुलाने को लेकर शहर भर में चर्चा रही कि पार्टी आलाकमान की तरफ से विधायक चौधरी विनोद कुमार को उनकी टिकट फाइनल होने का इशारा मिल गया है। Hanumangarh News

    विधायक आवास पर हुई बैठक में चौधरी विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ वोटर लिस्ट, एजेंट बनाने, बूथ पर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने आदि पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विधायक चौधरी विनोद कुमार यद्यपि पार्टी आलाकमान का इशारा मिलने की बात से इन्कार कर गए। इस सवाल के जवाब में चौधरी विनोद कुमार का कहना था कि वे अपनी मर्जी से चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जब तक सूची जारी नहीं होती तब तक वे कुछ नहीं कह सकते। लेकिन टिकट किसी न किसी को तो मिलेगी। जिसे मिलेगी उसके साथ लगेंगे। वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। वे जन्मजात से कांग्रेसी हैं। Hanumangarh News

    जब तक जिंदा हैं तब तक कांग्रेस के साथ रहेंगे। चुनाव को लेकर पहले से तैयारी करनी भी जरूरी है। प्रत्येक गांव में 5-7 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वोटरों से भी मुलाकात करेंगे। स्वयं या अपने बेटे को चुनाव लड़ाने के सवाल के जवाब में विधायक चौधरी विनोद कुमार का कहना था कि जिसे टिकट मिली, वह चुनाव लड़ेगा। साथ ही कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव है। अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो यह उनका आखिरी चुनाव होगा। विधायक ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि अशोक गहलोत हिन्दुस्तान के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इतनी योजनाएं शुरू की।

    इस सरकार से हर वर्ग खुश है। अगर उनकी सरकार रिपीट होती है तो ऐसे कार्य किए जाएंगे जिससे 10-20 साल तक कांग्रेस का राज रहे। पक्का प्लास्टर कर दिया जाएगा। कई विधायकों के टिकट काटकर युवाओं को मौका देने के सवाल के जवाब में विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि विधायक भी युवा हैं। अनुभव भी मायने रखता है। उनके परिवार में हमेशा से राजनीति का माहौल रहा है। इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष अमरसिंह सिहाग सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, बढ़ सकती है सर्दी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here