हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Iran-Israel War Updates: ईरानी जनरल ने दे डाली ये बड़ी चेतावनी! दुनिया खौफ़जदा!

    Iran-Israel War News
    Iran-Israel War Updates: ईरानी जनरल ने दे डाली ये बड़ी चेतावनी! दुनिया खौफ़जदा!

    Iran-Israel War Updates: नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया मोड़ तब आया, जब ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए इज़राइल को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मोहसिन रेज़ाई ने यह बयान ईरान के सरकारी टेलीविज़न चैनल पर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इज़राइल ईरान की धरती पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान भी इज़राइल पर उसी प्रकार की कार्रवाई करेगा। Iran-Israel War News

    मोहसिन रेज़ाई, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनरल और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं, ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने ईरान को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि संकट की इस घड़ी में वह उसके साथ खड़ा रहेगा। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी एक बयान में कहा था कि उनका देश ईरान को ‘भाई’ मानता है और वह हर स्थिति में ईरान के हितों की रक्षा करेगा।

    ईरान और इज़राइल के बीच वायु हमलों की घटनाएं लगातार तेज

    इस बीच, ईरान और इज़राइल के बीच वायु हमलों की घटनाएं लगातार तेज हो रही हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइली हमलों में अब तक 224 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1277 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, इज़राइल के आपातकालीन स्वास्थ्य संगठन मैगन डेविड एडोम (MDA) के अनुसार, सेंट्रल इज़राइल में ईरानी मिसाइलों के हमलों में तीन लोगों की जान गई है और 67 लोग घायल हुए हैं।

    इन घायलों में एक 30 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि छह अन्य की हालत स्थिर है। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं या वे मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यदि अवसर मिला, तो वह ईरान और इज़राइल के बीच शांति समझौता कराने के लिए तैयार हैं। Iran-Israel War News

    Covid-19 Updates: देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बढ़ रही हैं मौतें, आँकड़ा 100 के पार