हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home कारोबार Sahara India ...

    Sahara India Refund Documents: सहारा में फंसे पैसे चाहिएं तो ये जरूरी डाक्यूमेंट्स लाइये!

    Sahara India Refund Documents
    Sahara India Refund Documents सहारा में फंसे पैसे चाहिएं तो ये जरूरी डाक्यूमेंट्स लाइये!

    इन दस्तावेजों के दम पर कर सकते हैं आवेदन

    Documents for Sahara India Refund: सहारा समूह (Sahara India) की को-ऑपरेटिव में फंसी जमा राशि को वापस लेने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल की शुरूआत की गई है, जिसके जरिए निवेशकों को अपने पैसे वापिस मिल सकेंगे। अब तक 5.2 लाख निवेशकों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। | SAHARA INDIA PARIWAR

    बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस पोर्टल को लॉन्च किया था, जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत की सांस मिली थी। जानकारी के अनुसार पोर्टल लॉन्च होने के 4 दिनों में ही कुल 150 करोड़ रुपये की राशि के दावे प्राप्त हुए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आपका भी पैसा सहारा में फंसा है और आप इस पोर्टल के जरिये रिफंड पाने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स का होना जरूरी है, जिसके बिना आपको रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा। साथ ही आपका आवेदन भी रद्द कर दिया जाएगा।

    ये हैं जरूरी दस्तावेज :-Sahara India Refund Documents

    • मेंबरशिप नंबर
    • जमा अकाउंट नंबर
    • आधार से जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर
    • डिपॉजिट सर्टिफिकेट/पासबुक विवरण
    • पैन कार्ड (50,000 रुपये और उससे अधिक की दावा राशि के लिए)

    दावा की गई राशि कैसे प्राप्त होगी? | SAHARA GROUP

    जानकारी ये भी निकल कर सामने आई है कि दावा की गई राशि का रिफंड सही पाए जाने पर क्लेम देने की तारीख से 45 दिनों के बाद सीधे जमाकर्ता के आधार-लिंक बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि जिन निवेशकों का दावा सफलतापूर्वक सबमिट होगा, उसे पोर्टल पर एक पावती संख्या दिखाई देगी और पुष्टि के लिए जमाकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजा जाएगा।

    Sahara India Refund Documents
    Sahara India Refund Documents
    सहारा में फंसे पैसे चाहिएं तो ये जरूरी डाक्यूमेंट्स लाइये!

    शुरूआती चरण में सिर्फ 10 हजार मिलेंगे | Sahara India Refund Documents

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारा की 4 स्कीमों में निवेश किए करीब 4 करोड़ निवेशकों का पैसा 45 दिन में वापस किया जाएगा। हालांकि, शुरूआती चरण में सिर्फ उन निवेशकों का पैसा वापिस किया जाएगा, जिनका निवेश मात्र 10,000 रुपये है। वहीं, 10 हजार से अधिक निवेश वालों को भी पहले चरण में 10 हजार की राशि ही दी जाएगी। सरकार ने मार्च में कहा था कि चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ माह में लौटा दिया जाएगा।

    Chandrayan-3: अमेरिका, रूस और चीन को चांद तक पहुंचने में 4 दिन लगते हैं, तो इसरो के चंद्रयान को 40 से 42 दिन क्यों लग लग रहें हैं?

    आप ही कर सकते हैं आवेदन

    बता दें कि सहारा से पैसे निकालने के लिए आप खुद इस पोर्टल पर लॉगिन करके अपना नाम रजिस्टर्ड कर सकते हैं तथा वैरिफिकेशन के बाद पैसे वापिसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह पूरा प्रोसेस 45 दिनासें के अंदर पूरा होगा। आवेदन करने के बाद सहारा इंडिया निवेशकों के डाक्यूमेंट्स सहारा गु्रप की समितियों द्वारा 30 दिनों में वेरिफाई किए जाएंगे तथा आॅनलाइन क्लेम दर्ज करने के 15 दिनों के अंदर-अंदर रटर द्वारा निवेशकों को सूचित कर दिया जाएगा।

    इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये की राशि सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) के खाते में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि अब तक सहारा के 5.2 लाख निवेशकों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इसके तहत कुल 150 करोड़ रुपये की राशि का दावा किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here