हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश संकट के समय ग...

    संकट के समय गरीबो की अनदेखी अमानवीय : अखिलेश

    Akhilesh Yadav

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने आरोप लगाया है कि जिन ग़रीबों के भरोसे की नींव पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा हुआ है उन्हीं ग़रीबों की अनदेखी करना अमानवीय है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले 15 लाख का झूठाी वादा किया था और अब 20 कराेड़ पैकेज का दावा किया जा रहा है। यह 133 करोड लोगों पर 133 गुना बड़े जुमले की मार है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा बुनियाद दिखती नही है लेकिन उसे देखना चाहिये। ये तो सबका विश्वास के नारे के साथ विश्वासघात है।

    यादव ने ट्वीट कर कहा “ पहले 15 लाख का झूठा वादा और अब 20 लाख करोड़ का दावा। अबकी बार लगभग 133 करोड़ लोगों को 133 गुना बड़े जुमले की मार। ऐ बाबू कोई भला कैसे करे एतबार। अब लोग ये नहीं पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं बल्कि ये पूछ रहे हैं उसमें कितनी गोल-गोल गोली होती हैं। ये सच है कि बुनियाद कभी दिखती नहीं पर ये नहीं कि उसे देखना भी नहीं चाहिए। जिन ग़रीबों के भरोसे की नींव पर आज सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा हुआ है, ऊँचाईयों पर पहुँचने के बाद, संकट के समय में भी उन ग़रीबों की अनदेखी करना अमानवीय है.।”
    ये “सबका विश्वास” के नारे के साथ विश्वासघात है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।