हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने किया अलर्ट! आँधी व भारी बारिश के लिए हो जाओ तैयार!

    Delhi NCR Weather Update: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक भागों में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। कभी तीव्र धूप और तेज हवाएं तो कभी घने बादलों से ढका आकाश — इस प्रकार के परिवर्तनों के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आगामी दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। इससे क्षेत्रवासियों को झुलसा देने वाली गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिसमें आंधी, बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। Today Weather Delhi

    मौसम विभाग ने बताया है कि 17 से 19 जून के बीच एनसीआर और समीपवर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासकर 18 और 19 जून के लिए विभाग ने मौसम अलर्ट जारी किया है, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इन तिथियों पर गरज, बिजली चमकने और बौछारों की संभावनाएं प्रबल हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 20 से 22 जून तक यह क्रम जारी रह सकता है, हालांकि इन दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस अवधि में भी बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की वर्षा के आसार हैं।

    अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें | Today Weather Delhi

    20 जून को अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    21 और 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    लगातार बादलों की मौजूदगी और बारिश के चलते पहले जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर था, अब वह घटकर 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इससे उमस में भी कमी आई है और लोगों को राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुझाव दिया है कि जब तक मौसम अलर्ट प्रभावी है, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के चलते खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं के समय वाहन सावधानी से चलाएं और संभव हो तो सुरक्षित स्थानों पर रुकें। Today Weather Delhi

    Air India: फिर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को से आ रही फ्लाइट्स कोलकाता उ…