हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Delhi Cold Wave: खतरनाक ठंड के खतरे को देखते हुए IMD ने जारी किया अलर्ट!

    Delhi Cold Wave News
    Delhi Cold Wave: खतरनाक ठंड के खतरे को देखते हुए IMD ने जारी किया अलर्ट!

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह लोगों को तीखी ठंड का सामना करना पड़ा। दिल्ली के आयानगर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पालम में पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। Delhi Cold Wave News

    मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि सफदरजंग में दर्ज तापमान दीर्घकालिक औसत से लगभग 2.6 डिग्री अधिक रहा। राजधानी के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड इलाके में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है।

    आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिनभर आसमान सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्का, जबकि कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    शीतलहर को लेकर जारी येलो चेतावनी सोमवार, 12 जनवरी तक प्रभावी रहेगी

    मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर को लेकर जारी येलो चेतावनी सोमवार, 12 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। पड़ोसी राज्यों की बात करें तो राजस्थान के कुछ हिस्सों में 12 और 13 जनवरी को शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इसके अलावा 11 से 14 जनवरी के बीच राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। Delhi Cold Wave News

    वहीं 11 और 12 जनवरी को ओडिशा तथा 11 जनवरी को उत्तराखंड, झारखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी शीतलहर की आशंका जताई गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।