हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Noida Weather Update: उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए IMD ने बारिश को लेकर जारी की नई अपडेट

    Delhi-NCR Rain News
    Noida Weather Update: उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए IMD ने बारिश को लेकर जारी की नई अपडेट

    Noida Weather Update: नोएडा। क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। 4 जुलाई से 10 जुलाई तक नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर वर्षा का क्रम बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट तो दर्ज की जाएगी, लेकिन हवा में बढ़ी नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। Delhi-NCR Rain News

    मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई को कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन की शुरुआत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी की मात्रा 65% से 80% के बीच बनी रहेगी।

    4 जुलाई को कुछ इलाकों में बिजली चमकने और हल्की वर्षा के आसार हैं, हालांकि इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 6 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दिन तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है- अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 7 और 8 जुलाई को भी गरज के साथ वर्षा के संकेत हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। Delhi-NCR Rain News

    9 व 10 जुलाई को क्षेत्र में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकती हैं। इन दिनों कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, परंतु बादलों की घनघोर मौजूदगी और हवा में बनी नमी के कारण वातावरण नम बना रहेगा।

    मौसम विभाग की सलाह | Delhi-NCR Rain News

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वर्षा के समय खुले मैदानों, पेड़ों और विद्युत उपकरणों के समीप न जाएं। अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट के लिए विभाग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से जुड़े रहने की अपील की गई है। दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा में जारी इस मानसूनी बारिश से तीव्र गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, वातावरण में अत्यधिक नमी के कारण उमस में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे लोगों को दिन के समय चिपचिपी गर्मी का अनुभव हो सकता है। Delhi-NCR Rain News

    Himachal heavy rain damage: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश भारी तबाही! 400 करोड़ की संपत्ति हुई नष्ट, …