हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी वीकेंड लॉकडाउ...

    वीकेंड लॉकडाउन का असर: रोडवेज को चंडीगढ़ के लिए नहीं मिली सवारी, कैथल से वापस लौटी बस

    Impact of weekend lockdown Roadways did not get ride to Chandigarh, bus returned from Kaithal

    सवारी नहीं होने पर लोकल रूट के साथ बहादुरगढ़ व पानीपत रूट की बसें भी रही बंद, हिसार तक भेजी बस

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। वीकेंड लॉकडाउन के पहले ही दिन बसों में सवारियों की संख्या कम हो गई। जिस कारण शनिवार को लोकल रूटों के साथ-साथ लंबे रूटों की अधिकत्तर बसें बंद रही। सुबह सरसा से चंडीगढ़ के लिए एक ही बस को रवाना किया गया। लेकिन उसमें भी चंडीगढ़ तक की सवारी नहीं होने पर कैथल से वापस आना पड़ा। इसी के साथ बहादुरगढ़ व पानीपत के लिए बसें नहीं भेजी। इस रूट पर चलने वाली बसों को हिसार तक ही भेजा गया। राजस्थान मेंं हनुमानगढ़, नोहर व भादरा तक ही बसों को चलाया गया। राजस्थान में पहले से ही लॉकडाउन लग हुआ है।

    कई लोकल रूट पर नहीं चली बसें

    वीकेंड लॉकडाउन में लोकल रूट पर भी सवारियों की संख्या कम रही। जिससे बस स्टैंड से कई लोकल रूट पर सवारी होने पर ही बसों को रवाना किया। सरसा से लोकल रूट रानियां, जमाल कुताना, जीवननगर व कई अन्य रूट पर बसें बंद रही। बस स्टैंड में सवारियों की संख्या कम होने पर यात्री निजी वाहनों का सहारा लेते हुए नजर आए।

    बस स्टैंड में बार छिड़काव और सफाई

    बस स्टैंड परिसर में समय समय पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसी के साथ बार बार बस स्टैंड को पानी व सर्फ से धोया गया।

    बुकिंग से ज्यादा टिकट रद

    उधर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम नजर आई। रेलवे टिकट बुकिंग केन्द्र पर पहले से बुकिंग करवाई टिकट को रद करवा रहे हैं। इसी के साथ दूसरे राज्यों में जाने के लिए यात्री टिकट बुकिंग करवा रहे हैं। केन्द्र में सबसे ज्यादा बिहार, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के लिए टिकट बुकिंग करवाई जा रही है।

    वीकेंड लॉकडाउन को लेकर सवारियों की संख्या काफी कम हो गई है। चंडीगढ़ के लिए एक ही बस रवाना की गई। जिसमें कैथल तक ही सवारी होने पर वापस लौट आई। इसी के साथ कई लोकल रूट पर सवारी नहीं होने से रोडवेज बसें नहीं चलाई गई।

    राकेश कुमार, टीआई, सरसा डिपो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।