हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर, जानें आने वाले दिनों का हाल

    Haryana-Punjab Weather
    Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर, जानें आने वाले दिनों का हाल

    Haryana-Punjab Weather: हिसार (संदीप सिंहमार)। पंजाब व हरियाणा को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान लगातार गिर रहा है। मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है। इसके साथ ही पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.4 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में भी तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा व पंजाब में राज्य के अब 17 अक्तूबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान, उत्तर पश्चिमी हवाओं की हल्की गति चलने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जबकि रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है। यह जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा परिवर्तशील होने की संभावना नहीं है। जिसकी वजह से दिन में तापमान बढ़ेगा व रात को हल्की ठंड शुरू होगी। बदलते मौसम का असर शुरू भी हो गया है।

    Rajasthan Expressway: राजस्थान के दो बड़े शहरों की हो गई मौज, 8 लेन का होगा एक्सप्रेस हाईव, भूमि का होगा अधिग्रहण, किसान हो जाएंगे मालोमाल

    हरियाणा में जहां रात्रि का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यही ऐसे दिन है जिनमें सबसे ज्यादा खांसी,जुकाम व बुखार से संबंधित मामले सामने आते हैं। दूसरी तरह यह मौसम मलेरिया व डेंगू फैलने के लिए भी अनुकूल बना हुआ है। हरियाणा में अक्टूबर व नवंबर में ही डेंगू का डंक सबसे अधिक लगता है। वहीं राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा सेड़वा बाड़मेर में 23 मिमी बारिश हुई है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी राजस्थान में अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

    हिमाचल में ऐसा रहेगा मौसम | Haryana-Punjab Weather

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि अगले छह-सात दिनों तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जिससे रातें ठंडी होंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here