हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार आंखों की रोशन...

    आंखों की रोशनी बढ़ाने का शानदार इलाज | MSG Tips

    Improve Eyesight

    बेशक आज सोशल मीडिया पर हैल्थ से (MSG Tips) संबंधित इतनी ज्यादा इन्फोरमेशन ( Improve Eyesight) शेयर की जा रही है कि हर व्यक्ति इस कशमकश में है कि कौन सी अपनाएं और कौन सी छोड़े। पाठक सोशल मीडिया पर मुफ्त मिल रहे टिप्स अपनाते हैं लेकिन बहुत बार लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में क्या किया जाए कि जो बेसिक हैल्थ इश्यूज़ होते हैं उनका कैसे समाधान हो तो आपको इसका पक्का हल कर देते हैं।

    आज से हम आपको ऐसी विधियां, टिप्स देने जा रहे हैं जो खुद पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताई गई हैं। ऐसे में आप निश्चिंत होकर इन पर विश्वास कर सकते हैं। ये विधियां सही तरीके से अपनाई जाएं तो इनका भरपूर फायदा मिलता है। ऐसे में आप पाठकों से अपील है कि पूज्य गुरू जी के बताए इन हैल्थ टिप्स को आप भी अपनाएं और फायदा मिलने पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

    अगर आंख में कुछ गिर जाए तो उसे सख्त कपड़े से साफ नहीं करना चाहिए, बल्कि अंजुलि में साफ पानी भरें और फिर अपनी आंख को उसमें डुबोकर क्लॉकवाइज़ व एंटी-क्लॉकवाइज़ इधर-उधर घुमाएं, कुछ ही पलों में आंख में गिरा कण निकल जाएगा।

    आंख में कुछ गिरने पर व्यायाम | Improve Eyesight

    नेत्र व्यायाम करने से नेत्र उत्तकों का लचीलापन बना रहता है। नेत्रों में रक्त परिसंचरण अच्छा होता है, जिसका सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है।

    आंखों के लिए कुछ विशेष व्यायाम निम्नलिखित हैं

    Improve Eyesight

    • एक पेंसिल लें, उसे एक हाथ की दूरी पर पकड़ें। अब उसकी नोक पर ध्यान केंद्रित करें और पेंसिल को धीरे-धीरे अपनी नाक के पास लाएं और फिर दूर ले जाएं। ध्यान रहे, पूरा समय पेंसिल की नोक से नजर ना हटाएं। ऐसा दिन में 10 बार करने से बहुत लाभ होगा।

    • आंखों को पांच-पांच सैकिंड क्लॉकवाइस और एंटीक्लॉकवाइस घुमाएं। ऐसा 5-6 बार करना चाहिए।
    •  20 से 30 बार तेजी से पलकों को झपकाने से भी बहुत फायदा मिलता है।
    • आंखों पर जोर डाले बिना दूर की किसी वस्तु पर ध्यान लगाना चाहिए। सबसे बढ़िया विधि है- चाँद पर ध्यान केन्द्रित करना। संध्या या सुबह के समय जल्दी उठकर दूर की हरियाली पर नजर टिका सकते हैं। ऐसा 5 मिनट हर रोज करने से आपको फायदा मिलेगा। इस प्रकार अच्छे परिणामों के लिए यह नेत्र व्यायाम नियमित तौर पर करते रहना चाहिए।

    सनिंग और पामिंग Improve Eyesight

    • सनिंग और पामिंग भी नेत्रों के लैंस के लिए बहुत लाभदायक होता है। सनिंग से जहां हमें सूर्य उपचार क्षमता का फायदा मिलता है, वहीं आंखों को पामिंग से भी आराम मिलता है।
    • सनिंग के लिए आंखों को बंद करके गहरी सांस लेते हुए सूर्योदय के समय सूर्य की तरफ 2 मिनट के लिए देखें। ध्यान रहे, ऐसा करते समय आपकी आंखें बंद रहें।
    • पामिंग के लिए, धीरे से दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और धीरे-धीरे दोनों हाथों से दोनों आंखों को ढक लें। ऐसा दिन में कई बार करें व साथ में किसी अच्छे दृश्य को दिमाग मे रखने से भी अच्छा परिणाम मिलता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here