हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हरियाणा के गा...

    हरियाणा के गांवों व शहरों में बिजली आपूर्ति में हो रहा सुधार

    Jhajjar News
    Jhajjar News: झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत कल

    सुधार। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही 23 घंटे बिजली

    • लोगों को मिली राहत, सरसा में 70 लाख यूनिट तक पहुंची खपत

    सरसा(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति में सुधार हो रहा है। जहां शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं गांवों में भी 23 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी पिछले दो दिनों से 24 घंटे बिजली मिल रही है और कोई कट नहीं है। जिले में बिजली की खपत 70 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। बिजली आपूर्ति के संकट के समाधान के लिए निगम अधिकारियों की टीम जुटी हुई है। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल स्वयं निगरानी रखे हुए है और वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं और सभी क्षेत्रों में लगातार बिजली आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निगम अधिकारियों का मानना है कि अब बिजली किल्लत नहीं होगी और व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेंगी।

    औद्योगिक क्षेत्र में आठ घंटे बिजली आपूर्ति

    औद्योगिक क्षेत्र में सरकार ने आठ घंटे बिजली देने के निर्देश दिये हैं इसके बावजूद जिले में व्यवस्था में अच्छा सुधार हुआ है तथा इंडस्ट्रियल एरिया में भी लगातार बिजली मिल रही है। शनिवार रात को सरसा जिले में कहीं भी कट नहीं लगा। शहर क्षेत्र में पांच जगह डिफाल्ट आए, जिन्हें कुछ समय बाद सही कर लिया गया वहीं गांवों में छह जगहों पर करीब एक घंटे ब्रेकडाउन हुआ। ब्रेक डाउन के कारण सलारपुर मसीतां गांव प्रभावित रहे। जिले में जगमग योजना से जुड़े गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

    कृषि के लिए मिलेगी पांच घंटे बिजली, निगम ने जारी किया नया शेडयूल

    बिजली की किल्लत कुछ कम होने के साथ ही अब निगम ने कृषि व इंडस्ट्रीज के लिए नया शेडयूल जारी कर दिया है। इस शेडयूल के तहत कृषि क्षेत्र के लिए पांच घंटे और इंडस्ट्रीयल के लिए आठ घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व उत्तर हरियाणा प्रसारण निगम कृषि क्षेत्र को तीन ग्रुप में बिजली देगा। निगम की ओर से प्रथम ग्रुप को चार से नौ बजे और दूसरे ग्रुप को नौ से दो बजे तक तथा तीसरे ग्रुप को दो से सात बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में पहले आठ बजे शाम से सुबह चार बजे तक बिजली दी जाती थी। लेकिन अब आठ बजे शाम से चार बजे तक दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम भी इंडस्ट्रीज को बिजली देगा। नए आदेश नौ मई से लागू होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here