हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तनाव व एंजाइट...

    तनाव व एंजाइटी की समस्या में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गम्भीरता आवश्यक

    Jaipur News
    तनाव व एंजाइटी की समस्या में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गम्भीरता आवश्यक

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा (DGP Umesh Mishra) ने कहा है कि वर्तमान दौर में मानसिक तनाव व एंजाइटी की समस्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस बल सहित आमजन में भी मानसिक तनाव की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गम्भीरता बरतने की आवश्यकता प्रतिपादित की। मिश्रा बुधवार को पुलिस मुख्यालय में इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में कार्यरत राजस्थान मूल के डॉ विमल शर्मा के सानिध्य में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। DGP Umesh Mishra

    मिश्रा ने कहा कि जीवन की जटिलताओं के मध्य युवा वर्ग सहित शहरी ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या बढ़ती जा रही है।बढ़ती प्रतिस्पर्धा व अभिभावकों के उचित मार्गदर्शन के अभाव की स्थितियों में बच्चे मानसिक तनाव के शिकार होकर आत्महत्या तक का कदम उठा रहे हैं। In case of stress and anxiety, seriousness important

    उन्होंने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा कि काम के बढ़ते बोझ की स्थितियों में व्यवस्थित जीवन शैली आवश्यक है। नियमित व्यायाम, योग प्राणायाम, खेल सहित स्वयं की समुचित देखभाल एवं मनोरंजन गतिविधियों से अपने प्रसन्नता के पैमाने को बढ़ाया जा सकता है।

    डीजी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गम्भीरता की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए मानसिक समस्याओं के समय पर सामाधन पर बल दिया। एसएमएस मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव बगरहट्टा ने व्यवस्थित दिनचर्या के साथ ही नियमित व्यायाम पर जोर दिया। In case of stress and anxiety, seriousness important

    मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में कार्यरत राजस्थान मूल के डॉ विमल शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य की स्थितियों के नियमित रूप से आंकलन करने के साथ ही समय समय पर विशेषज्ञों से विचार विमर्श पर बल दिया। इंग्लैंड से आये विशेषज्ञ डॉ कैथरीन एवं डॉ रॉबर्ट पॉल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

    इस अवसर पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन, एडीजी बिपिन पाण्डे, आईजी राजेन्द्र सिंह, डीआईजी श्वेता धनखड़, एसएमएस के सीनियर प्रोफेसर डॉ लोकेश शर्मा, पुलिस मुख्यालय के डॉ सुनील पूनिया सहित प्रदेशभर के पुलिस संस्थानों में कार्यरत चिकित्साधिकारियों ने भाग लिया। DGP Umesh Mishra

    यह भी पढ़ें:– Parliament special session: भारत के राजनीतिक इतिहास का एक स्वर्णिम दिन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here