हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर में एक...

    जालंधर में एक दुकानदार ने दिखाया दम, बदमाश को किया बेदम

    Jalandhar

    जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के होशियारपुर रोड स्थित दास सुपर स्टोर में दातर लेकर घुसा बदमाश दुकानदार को डराकर कैश लूटने लगा तो दुकानदार ने तलवार निकाल ली और बदमाश के साथ भिड़ गया और उसका डटकर सामना किया और भगा दिया।

    क्या है मामला

    दुकानदार बलविंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी दुकान पर एक बदमाश दातर लेकर घुस गया और उससे कैश की डिमांड करने लगा लेकिन उसने काउंटर के नीचे रखी अपनी तलवार निकाल ली। बदमाश ने अपना मुंह ढका हुआ था। इसके बाद लुटेरे ने दुकानदार पर दातर से हमला किया, लेकिन दुकानदार बच गया। फिर बचाव में दुकानदार ने भी लुटेरे पर हमले करने शुरू कर दिए, लेकिन इस दौरान लुटेरे को तलवार नहीं लगी। दोनों के बीच दुकान के भीतर तलवारबाजी का खेल खूब चला। देखने में ऐसा लग रहा था कि लुटेरा नशे की हालत में था। जब सफलता नहीं मिली तो वह मौके से फरार हो गया। दुकानदार ने अपनी सुरक्षा में तलवार उठाकर जहां दुकान लुटने से बचा ली वहीं पर हिम्मत और हौसले से अपनी जान भी बचा ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here